Wednesday, October 14, 2026
Home Crime जंगल में दो युवकों ने 12 वर्षीय लड़की के साथ किया दुष्कर्म

जंगल में दो युवकों ने 12 वर्षीय लड़की के साथ किया दुष्कर्म

boy-raped-wonam-on-footpath-vishakhapatnam-india

तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले से एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। मावला के पास एक जंगल में दो युवकों ने 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। बहरहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक 35 वर्षीय महिला ने इस घटना की साजिश रची थी। डीएसपी जीवन रेड्डी के अनुसार विवाहित स्थानीय निवासी महिला ने मावला पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी से नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर एक पूर्व नियोजित योजना के तहत पास के जंगल में ले गई।

Advertisements

वहां, उसका रिश्तेदार दो युवकों को लेकर आया, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को सारी आपबीती बताई। घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और और पॉक्सो अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच शुरू की। आरोपी की पहचान की और सुनिश्चित किया कि पीड़िता को रिम्स अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here