Friday, October 23, 2026
Home Latest पशुपालन विभाग ने जिले में मवेशियों को मलप मुक्त करने के लिए...

पशुपालन विभाग ने जिले में मवेशियों को मलप मुक्त करने के लिए शुरू किया अभियान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पशुओं को मलप मुक्त करने के लिए पशुपालन विभाग ने जिले में पशुओं की मास डीवॉर्मिंग अभियान एएससीएसी के तहत स्थानीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक से शुरू किया है। डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन डा. हारूण रतन ने इस अवसर पर सभी फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत कृमिनाशक दवा निःशुल्क वितरित की जानी है तथा वितरित की गई कृमिनाशक दवा का पूरा रिकार्ड रखना सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के सभी पशुओं को परजीवी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने जिला के पशुपालकों से भी इस अभियान को सफल बनाने में विभाग का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम मूर्ति, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैंसी सूद व डॉ. संदीप कुमार, पशु चिकित्सा निरीक्षक अशोक कुमार व राजीव कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here