
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ की एक विशेष मीटिंग आज पुनीत रेस्टोरेंट घनौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के संबंध में हुई। पंकज शर्मा अवान कोट,अवनीश मोदगिल साहूमाजरा तथा प्रिंस कौशिक घनौली ने सामूहिक जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले आए हुए सदस्यों ने एक दूसरे को हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रे तथा राम नवमी की शुभकामनाएं दी।

पंकज शर्मा अवान कोट ने ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ का गत वर्ष का लेखा जोखा मीटिंग में सांझा किया और नए वर्ष में आने वाले प्रसिद्ध त्योहार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम पर चर्चा शुरू की। आगे जानकारी देते हुए अवनीश मोदगिल साहूमाजरा तथा प्रिंस कौशिक घनौली ने बताया कि ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ द्वारा आने वाले 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव घनौली बस स्टैंड पर बने शिव मंदिर में बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास से मनाया जाएगा। पवित्र हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उपरान्त सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा के पाठ का उच्चारण किया जाएगा और आचार्य जी द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन से संबंधित और इतिहास में उपस्थित ब्राह्मणों के योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक प्रवचन सुनाए जाएंगे।
बच्चों को सनातन धर्म से संबंधित प्रशन भी पूछे जाएंगे और उनको विशेष सम्मानित भी किया जाएगा। इसके उपरान्त भंडारा शुरू हो जाएगा। ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ ने रोपड़ जिले के प्रत्येक ब्राह्मण परिवार को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है। इस अवसर पर अवनीश मोदगिल साहूमाजरा, पंकज शर्मा अवान कोट, प्रिंस कौशिक घनौली, राकेश शर्मा साहुमाजरा, रवींद्र गौतम, आदर्श शर्मा,हरदीप शर्मा, राजीव कौशिक, विनोद शर्मा, मनमोहन शर्मा, पवन कुमार एवम् अन्य ब्राह्मण उपस्थित थे।












