Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh जमीनी संघर्ष से जुड़े एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी हुए आम आदमी पार्टी...

जमीनी संघर्ष से जुड़े एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) का पंजाब में लगातार विस्तार हो रहा है। मानवाधिकार और जमीनी स्तर की राजनीति करने वाले पंजाब के प्रमुख व्यक्ति एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी आज पार्टी में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप की जन-केंद्रित नीतियां और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रभावशाली शासन राज्य के लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

Advertisements

बूटा सिंह बैरागी का मानवाधिकार के क्षेत्र में शानदार करियर रहा है। उन्होंने राजनीति में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है और कई चुनाव भी लड़े हैं। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी की राजनीतिक और सामाजिक पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट बैरागी ने आम आदमी पार्टी के माध्यम से पंजाब की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए पार्टी नेतृत्व आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में वर्तमान चुनौतियों, विशेषकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई तथा कानून- व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि पंजाब के मौजूदा राजनीतिक माहौल में मजबूत नेतृत्व और सामूहिक योगदान की जरूरत है और मैं इन चुनौतियों से निपटने के लिए पार्टी के साथ मिलकर काम करूंगा।

उन्होंने पार्टी में दोबारा शामिल किए जाने के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह एक ऐसा मंच है जो वास्तव में समाज की बेहतरी के लिए काम करता है। मैं आप परिवार में शामिल होकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सामाजिक न्याय के प्रति एडवोकेट बैरागी की प्रतिबद्धता और सार्वजनिक सेवा में उनके व्यापक अनुभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका जुड़ाव पार्टी की चल रहे सामाजिक अभियानों में और ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर धर्मकोट के विधायक देविंदर सिंह लाडी ढोंस और पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here