Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur रोशनी के बिना जीवन अभिशाप: गोपीचंद कपूर

रोशनी के बिना जीवन अभिशाप: गोपीचंद कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान संजीव अरोड़ा के नेतृत्व समारोह का आयोजन किया गया। जिस में 6 वर्षीय बालक सागर पुत्र बलबीर गांव जनौड़ी जो कि पिछले 4 वर्ष से एक आंख में पत्थर लगने के कारण जिसे बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा था। सोसाइटी की ओर से उसकी मुफ्त आंख की सर्जरी करवाने उपरांत समारोह का आयोजन लाला सुंदर दास चैरिटेबल सोसायटी फॉर डेफ एंड म्यूट (नजदीक भंगी पुल) में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अविनाश राय खन्ना पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा विशेष अतिथि के तौर पर गोपीचंद कपूर प्रधान सुंदर आश्रम उपस्थित थे।

Advertisements

इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसाइटी ने इस बच्चे की मुफ्त सर्जरी करवा कर बहुत पुण्य का काम किया है। इसलिए हम सबको चाहिए कि सोसाइटी का पूर्ण सहयोग करें ताकि जो लोग अंधेपन से पीड़ित हैं उन्हें रोशनी मिल सके। इस अवसर पर गोपीचंद कपूर ने कहा की रोशनी बिना जीवन अभिशाप है इसलिए वह सभी से अपील करते हैं कि नेत्रदान से  जुड़कर इस महायज्ञ में आहुति जरूर डालें ताकि जो भी लोग अंधेपन से पीड़ित है उन्हें रोशनी मिल सके।

प्रधान संजीव अरोड़ा व जे. बी.बहल ने कहा कि कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित लोगों को एक आंख डालकर रोशनी प्रदान की जाती है क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा दान की  गई आंखों से दो व्यक्तियों की अंधेरी जिंदगी को रोशनी मिलती है और श्री अरोड़ा ने बताया कि नेत्रदानी के परिवार को  उसके भोग/क्रिया के अवसर पर सम्मानित किया जाता है  ताकि और लोग भी इससे प्रेरणा लेकर नेत्रदान के प्रण पत्र भर सके। मंच संचालन वीना चोपड़ा ने बखूबी निभाया।

इस अवसर पर मदनलाल महाजन, वीना चोपड़ा, जसवीर कंवर, जगदीश अग्रवाल ,अश्विनी कुमार दत्ता,सुरेंदर दीवान ,प्रेम तनेजा, कमल खुराना, टिंकू नरूला, अमित नागपाल, अविनाश सूद, रेनू कंवर , नरेश कुमार,अवतार सिंह कंग, तमन्ना एवं अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here