Monday, October 26, 2026
Home Latest उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 2 घायल

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि  हेलीकॉप्टर गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था और जब वह गंगानी इलाके में  पहुंचा तो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे जिनमें से 5 की मौत हो गए और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और अभियान जारी कर दिया गया। घायलों को ईलाज़ के अस्पताल दाखिल करवाया गया और शवों को कब्जे में ले लिया है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

Advertisements

राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’ धामी ने कहा, ‘‘प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here