
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त करने व आतंकी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने का जो केंद्र सरकार ने सफल प्रयास किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने भारतीय फौज की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह हमारी सेना ने पाकिस्तान में चल रहे 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया है, उससे हर भारतीय नागरिक का मनोबल बड़ा है जिसके लिए भारतीय सेना को सैल्यूट करते हैं और प्रत्येक भारतीय को सेना की वीरता पर गर्व है। अरोड़ा ने कहा कि पहलगाम में जिन 26 हिंदुओं को धर्म पूछ कर उन्हें गोली मार कर कई महिलाओं के सुहाग उजाड़ दिए जिसका बदला भारत ने ले लिया है। जिसमें उन बहनों व माताओं ने अपने सुहाग गवा दिए।

उनका इस कार्रवाई से हौंसला बढ़ेगा और उन्होंने कहा कि जब अपना कोई मरता है तो पता तब चलता है कि इसका दर्द क्या होता है। अब आतंकी अजहर फूट-फूट कर रो रहा है क्योंकि उसके अपने 10 पारिवारिक सदस्यों की मौत हुई है उसे अब पता चलेगा कि किसी के प्रियजन की मौत पर कैसे दर्द होता है अरोड़ा ने कहा कि कोई भी देश आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता इसलिए सभी देशों को चाहिए कि जिस देश में आतंकवाद को पनाह दी जाती है उस देश का पूर्ण तौर पर बायकाट किया जाए व किसी तरह की माली या हथियारों की सहायता ना की जाए जिससे मानवता का धर्म निभाया जा सके। इस अवसर पर दविंदर अरोड़ा, टिंकू नरूला, दीपक मेहंदीरत्ता, मदन लाल महाजन, अजय चावला, परवीन खुराना व अन्य उपस्थित थे।












