
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। मिनी पीएचसी हरियाना में आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन के सैंपल तथा लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें आरटी-पीसीआर के 49 सैंपल और रैपिड एंटीजन के 25 सैंपल और रैपिड एंटीजन सभी नेगेटिव आए। इस मौके पर करीब 63 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। इस मौके पर डा. निखिल सिंह, फारमैसी अधिकारी बलविंदर सिंह, परमजीत एएमएम, रवि कुमार, लखवीर सिंह, हरविंदर कौर, राज रानी आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज हम सबके सामने एक अलग किस्म की चुनौती आ खड़ी हुई है।

यह एक कठिन चुनौती है और इसीलिए हालात मुश्किल भरे हैं। इन मुश्किल हालात में देश की एकजुटता, संयम और अनुशासन के साथ सहयोग की भी परख होनी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहने के लिए जो अनेक कदम उठाए जा रहे हैं उनमें से एक है सोशल डिस्टेंसिंग। इसे सामाजिक रूप से अलग-थलग होना भी कहा जा रहा है।











