Wednesday, October 28, 2026
Home Latest मसूद, हाफिज और रऊफ को सौंपे पाकि, तो युद्ध विराम पर करेंगें...

मसूद, हाफिज और रऊफ को सौंपे पाकि, तो युद्ध विराम पर करेंगें विचार, भारत की चेतावनी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि सीमा पर तनाव को जल्द से जल्द खत्म करे नहीं तो इस दुस्साहस की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत सरकार ने कहा कि हमारी युद्ध की तैयारियां बहुत बेहतर हैं और तकनीक स्वदेशी है। जबकि पाकिस्तान के जिम्मेदार मंत्री उन्माद और दहशत पैदा कर रहे हैं, क्योंकि वे अपने घरेलू निर्वाचन क्षेत्र को बचाने के लिए बेताब हैं। भारत सरकार के टॉप अधिकारियों ने ये भी कहा कि हमारी मांग यह भी है कि आतंकी समूहों के सरगनाओं- मसूद अजहर, हाफिज सईद और रऊफ असगर को भारत को सौंप दिया जाए।

Advertisements

भारत सरकार ने साफ कहा कि उन्हें छद्म युद्ध बंद कर देना चाहिए और सीमा से वापस चले जाना चाहिए। क्योंकि देश पहले से ही आर्थिक संकटों और पीटीआई के विरोध जैसी घरेलू समस्याओं का सामना कर रहा है। जहां 90 फीसदी जनता सेना के साथ नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत -पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फोन किया और सीमावर्ती राज्य होने के नाते गुजरात की सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here