
छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के रायपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे दौरान 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मुताबिक गांव चटौड़ के कुछ लोग दूसरे गांव से एक समारोह में शामिल होकर वापस लोट रहे थे और जब वह लोग रायपुर-बलूदाबाजार मार्ग पर सारागांव के नज़दीक पहुंचे तो अचानक उनके ट्रक की टक्कर ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और मुतकों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।












