Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur उपलब्धिः पार्षद ओहरी के बेटे संचित ने 12वीं और वैभव ने 10वीं...

उपलब्धिः पार्षद ओहरी के बेटे संचित ने 12वीं और वैभव ने 10वीं कक्षा में स्कूल में पाया पहला स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के वार्ड नंबर 2 के पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी के बेटों संचित ओहरी व वैभव ओहरी ने अपनी-अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान हासिल करने की उपलब्धि हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एडवोकेट ओहरी ने बताया कि उनके बेटे रयात बाहरा स्कूल में पढ़ते हैं।

Advertisements

संचित, जिसने बारहवीं कामर्स विषय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला तथा छोटे बेटे वैभव ने दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर जहां ओहरी परिवार में खुशी की लहर है वहीं स्कूल प्रबंधकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here