
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर आफ होशियारपुर की एक विशेष बैठक होशियारपुर एलपीजी फैडरेशन की अध्यक्षा डाली चीमा, सुरजीत गैस सर्विस की अगुवाई में हुई। इस मौके पर अवतार सिंह मान, मान गैस एजेंसी, मेघा ओहरी होशियारपुर गैस एजेंसी, नवीन शर्मा, प्रेम गैस एजेंसी के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस संबंधी जानकारी देते हए डाली चीमा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास गैस कनैक्शन है वह जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी में जाकर अपनी ई-केवाईसी करवाएं ताकि उनकी गैस सप्लाई सुचारु रुप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री आफ पैट्रोलियम के निर्देशानिसार हर गैस उपभोक्ता से अपील की कि जिनकी गैस पाइप को 5 साल पूरे हो गए हैं व अपनी एजेंसी से संपर्क करके उसे बदलवाए, जिससे दुर्घटना आदि से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि पाइप गैस एजेंसी से ही लें, क्योंकि वहां पर कंपनी की तरफ से सर्टिफाइड पाइप ही मिलती है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाली हरे रंग की या पारदर्शी पाइप का उपयोग बिलकुल भी न करें तथा यह वर्जित है। केवल एलईआरसी अप्रूव्ड गैस पाइप ही लें तथा 5 साल बाद उसे जरुर बदलवाएं। डाली चीमा ने बताया कि इसके अलावा गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर गैस इनस्पैक्शन भी करेंगे और इसमें उनका सहयोग करें। अगर किसी को इस संबंधी कोई शंका आदि हो तो उसके निवारण हेतु अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें ताकि कोई असामाजिक तत्व इसकी आड़ में उपभोक्ताओं की लूट न कर सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह सावधानियां बरत कर अपनी और दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित बना सकते हैं।











