
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा चलाई युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहर होशियारपुर पुलिस ने नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि थाना हाजीपुर पुलिस ने सिवल अस्पताल हाजीपुर से एक नौजवान सन्नी पुत्र मंगत राम निवासी सब्जीवाला थाना हाजीपुर, होशियारपुर को 50 ग्राम नशीले पदार्थ सहित काबू किया है।

उन्होंनें बताया कि चौकी बीणेवाल थाना गढशंकर ने पुलिस पार्टी सहित गांव कोट से नितिन कुमार उर्फ नाणू पुत्र वरिंदर कुमार निवासी गढशंकर को 78 नशीली गोलियों सहित काबू किया है।
एसएसपी मलिक ने आगे बताया कि पुलिस ने गश्त दौरान गांव देनोवाल खुर्द बस्ती शासीया की गली के नजदीक से एक बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर पत्नी निरम चंद निवासी देनोवाल खुर्द थाना गढशंकर से 15 नशीले टीके बरामद करके गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंनें बताया कि गढशंकर पुलिस ने गांव देनोवाल खुर्द से एक व्यक्ति गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र लैंबर सिंह निवासी डोगरपुर थाना गढशंकर से 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंनें बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके तथा पुलिस रिमांड हासिल करके गंभीरता से पूछताछ की जाएगी।












