Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur लोगों को योग से मिल रहा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ

लोगों को योग से मिल रहा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।“सी.एम. दी योगशाला” के तहत माहिलपुर ब्लॉक में दो योग प्रशिक्षक सुबह 4:30 से शाम 7:30 तक योग कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, जिससे लोगों को शारीरिक और मानसिक लाभ मिल रहा है। जिला कोऑर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में सुनिता करनवाल की घुटनों की गांठ 100 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत रह गई और सर्वाइकल की समस्या पूरी तरह ठीक हो गई। अनिता की टूटने वाली आवाज अब सामान्य हो गई। आंगनबाड़ी केंद्र में संतोष सैनी को कमर दर्द से राहत मिली और 8 किलो वजन कम हुआ। हवेली गांव के करण, जो मानसिक रूप से परेशान थे, अब पूरी तरह तंदुरुस्त हैं। बघौरा रोड, वार्ड नंबर 13 में रानी देवी और सिमरन की आंखों से पानी बहने की समस्या दूर हुई, जबकि मनीषा रानी का 3 किलो वजन कम हुआ।

Advertisements

उन्होंने बताया कि माहिलपुर ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाएं चल रही हैं। इनमें गर्ल्स स्कूल के सामने सुबह 6:30-7:30, बगीची मोहल्ला में सुबह 4:30-5:30, विश्वकर्मा मंदिर में सुबह 9:30-10:30, आंगनबाड़ी केंद्र में सुबह 9:00-10:00, बघौरा रोड, वार्ड नंबर 11 में  शाम 6:15-7:15,  बापू गंगा दास जी मंदिर में शाम 5:00-6:00, टूटो मजारा में सुबह 8:00-9:00, मानव केंद्र में सुबह 5:35-6:35 के अलावा अन्य स्थान पर भी योग की कक्षाएं चल रही है। इन कक्षाओं से लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here