Wednesday, October 21, 2026
Home Latest सरकारी दफ्तरों में आम जनता को परेशान नहीं होने देंगे: मोहिंदर भगत

सरकारी दफ्तरों में आम जनता को परेशान नहीं होने देंगे: मोहिंदर भगत

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि जालंधर के लोगों को सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी नियमों का उल्लंघन करता है या आम जनता को परेशान करता है तो इसकी जानकारी तुरंत उन तक पहुंचाई जाए।

Advertisements

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने एन.ओ.सी. की शर्त को समाप्त करके लोगों को बड़ी राहत दी है। श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में अब बिना रिश्वत के काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सभी सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए है ताकि किसी भी आम नागरिक को कार्यालय आते समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ, कुशल और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करना न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here