Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh आप’ की छात्र इकाई एसैप ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 8588833485 पर...

आप’ की छात्र इकाई एसैप ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 8588833485 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी छात्र जुड़ सकता है

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों पार्टी की छात्र शाखा एसोशिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) का गठन किया था। अब पार्टी से जुड़े पंजाब के छात्र नेताओं ने भी अपने संगठन को आगे बढ़ाने की मुहिम शुरू कर दी है। शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में पार्टी से जुड़े छात्र नेता नवलदीप सिंह, संजीव चौधरी और सुमित राहुल ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। तीनों छात्र नेताओं ने चंडीगढ़ और पंजाब के सभी यूनिवर्सिटी के छात्रों से एसैप ज्वाइन करने की अपील की और इससे जुड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर – 8588833485 जारी किया। कोई भी छात्र इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके एसैप से जुड़ सकते हैं। जुड़ने के बाद उनसे संपर्क भी किया जाएगा और संगठन की रणनीतियों से अवगत कराया जाएगा। छात्र नेताओं ने संगठन का वेबसाइट www.asap4students.org भी जारी किया। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर अपनी विस्तृत जानकारी साझा कर आधिकारिक रूप से एसैप का हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए एसैप के छात्र नेता सुमित राहुल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में एक वैकल्पिक राजनीति को जन्म दिया। अब उसे हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक पहुंचाने के लिए (एसैप)ASAP का गठन किया है।

Advertisements

आज से हमारा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में हम पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के हर कॉलेज, हर यूनिवर्सिटी में जाकर अपने छात्र इकाइयों का गठन करेंगे और वहां के छात्रों को अपने उद्देश्यों से अवगत कराएंगे। हमारा पहला उद्देश्य है – राष्ट्रवाद। हम हर युवा छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाकर युवाओं की एक फौज तैयार करेंगे। दुसरा है – सामाजिक कार्य। इसके तहत हम अपने छात्र साथियों के साथ हर तरह के सोशल वर्क में अपना योगदान देंगे। तीसरा – छात्रों के अंदर राजनीति के प्रति रूचि जगाएंगे और उनमें राजनीतिक निर्णय के योग्य बनाएंगे। हमारा चौथा और बेहद महत्वपूर्ण उद्देश्य है – एजुकेशन रिफॉर्म। इसके लिए हम सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्रों का ग्रुप बनाएंगे और उन्हें शिक्षा में सुधार को लेकर जागरूक करेंगे। एसैप के दूसरे छात्र नेता संजीव चौधरी ने कहा कि हम छात्रों को सरकार तक लेकर जाएंगे क्योंकि समाज के सभी चीजों का निर्णय प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से राजनीति ही तय करती है। सरकार ही बिजली पानी सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेती है, इसलिए सरकार के कामों और तरीकों पर गौर करना युवा छात्रों का कर्तव्य है। हम अपनी जिम्मेदारी निभाकर ही बेहतर समाज और भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

छात्र नेता नवलदीप सिंह ने कहा कि एसैप अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स की बात करती है। हम अन्य पार्टियों के मुकाबले की मामलों में उनसे बेहतर और अलग हैं। हमारा मकसद शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को खत्म करना है। हम छात्रों को नई राजनीति के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएंगे जहां वे अपने विचार रख सकेंगे और राजनीति के बदलते स्वरूप को जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एसैप पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़ के हर कॉलेज में मजबूती के साथ छात्र संघ का चुनाव लड़ेगी और पंजाब के कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों में छात्र इकाईयों की स्थापना करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here