Saturday, October 24, 2026
Home Himachal 102 व 108 कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल

102 व 108 कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश 102 व 108 कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। कल रात 8 बजे से ही ये कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर हैं। आज सुबह अस्पताल के बाहर ये लोग इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और अस्पताल से लेकर सचिवालय तक रैली निकाली। इस रैली को सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा जिला सचिव जोगिंदर कुमार ने संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि ये कर्मचारी 14-14 साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं परंतु आज भी इनको न्यूनतम वेतन नहीं मिलता है। 12 से 18 घंटे प्रतिदिन काम करने के बाद कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता है। समय पर वेतन नहीं मिलता है और ना ही सेलरी स्लिप दी जाती है। कर्मचारियों के ई पी एफ का कोई अता पता नहीं है। कई बार कर्मचारी अपनी मांगों को कंपनी, विभाग और सरकार के स्तर पर उठा चुके हैं परंतु आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।

Advertisements

जब भी नहीं कंपनी को काम मिलता है तो सबसे पहले कर्मचारियों को बाहर निकालने का ही काम किया जाता है। कर्मचारियों ने अब देश के कानून के दायरे में मिलने वाली सुविधाओं को हासिल करने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है और उसी कड़ी में ये एक दिन की हड़ताल की जा रही है। आज के प्रदर्शन को यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव अनुपमा ने भी संबोधित किया और देश के कानूनों के अनुसार मिलने बाले न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, समय पर वेतन अदायगी, ई पी एफ देने की मांग दोहराई। आज समस्त कर्मचारियों ने हड़ताल और प्रदर्शन में भाग लिया, प्रदर्शन में अमित, मनोज,स्माइली, नरेश सहित कई अन्य लोग शामिल हुए और मांगों को पूरा करने तक अपनी लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here