Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal प्रेस क्लब हमीरपुर ने पूर्ण किए स्थापना के 25 वर्ष, मनाया जाएगा...

प्रेस क्लब हमीरपुर ने पूर्ण किए स्थापना के 25 वर्ष, मनाया जाएगा रजत जयंती समारोह: दिनेश कंवर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रेस क्लब हमीरपुर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित होगा। प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रेस क्लब के इस रजत जयंती समारोह में क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। दिनेश कंवर ने बताया कि रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब हमीरपुर के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  रजत जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रबुद्ध पत्रकारों को अहम उत्तरदायित्व सौंपे जा रहे हैं।

Advertisements

बैठक में  प्रेस क्लब हमीरपुर के पूर्व अध्यक्षों सुरेंद्र कटोच, विक्रम ढटवालिया तथा विजय शामा ने कई उपयोगी सुझाव दिए जिन्हें ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया। प्रेस क्लब की बैठक में कपिल बस्सी, अश्वनी वालिया, अनिरुद्ध डोगरा, रजनीश शर्मा, राजीव चौहान, नवनीत बत्ता, राजकुमार सूद, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार शिल्पा, मीनाक्षी, विजय कुमार, संदीप, मोहिंदर, पवन, राजकुमार, सुनील कुमार, मोहिंदर सिंह, नीलम राय व अन्य ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here