
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आखिर नेशनल हाइवे नंबर 3 का निर्माण कार्य कर रही गावर कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एक दर्ज़न शिक़ायत कर्ताओं ने पूर्व जिला पार्षद भुपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गावर के खिलाफ आज सरकाघाट पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज करवा दी है जिसकी प्रतियां डीएसपी और एसपी को भी भेजी गई। अब देखना होगा कि पुलिस कब कार्यवाही करती है।आज भूपेंद्र सिंह के अलावा हिमाचल किसान सभा के रणताज़ राणा, दिनेश काकू सरकाघाट नागरिक सभा के बीडी शर्मा एनएच प्रभावित सँघर्ष समिति के पूर्ण चन्द पराशर, अमृत लाल के अलावा प्रभावित अविनाश चन्देल, श्रवण कुमार, ओंकार सिंह परसदा पंचायत की प्रधान सलिता देवी तथा ठेकेदार रमेश ठाकुर द्धारा एडवोकेट सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किये गए शिकायत पत्र के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण एक्ट 1999 की सेक्शन 270,279,280,285,288,290,324(1) 326 (ए) औऱ (बी) के तहत भारतीय न्याय सहिंता के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस थाना सरकाघाट में आवेदन कर दिया है। जिसमें गावर कन्सट्रक्शन कंपनी के साथ साथ क्वालिटी कन्ट्रोल के लिए भारत सरकार की ओर से नियुक्त एलएन मालवीय कंपनी के अलावा भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग हमीरपुर के परियोजना निदेशक व अन्य अधिकारियों को भी शिकायत पत्र में पार्टी बनाया गया है। भुपेन्द्र सिंह ने बताया कि सरौन-अवाहदेवी से सरकाघाट-पाड़छु तक यूनिट-1 का काम पिछले चार साल से चल रहा है लेकिन अभी तक भी पूरा नहीं किया गया है और डेढ़ दर्ज़न मकानों के पास सुरक्षा दीवारें न लगाने से उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है।

दर्ज़नो रास्ते, लिंक रोड, पेयजल स्त्रोत नष्ट कर दिए हैण्डपम्प उखाड़ दिए हैं। कई जगहों पर सड़क उखाड़ दी गई है और उसे तीन साल से पक्का नहीं किया जा रहा है। चोलथरा, रखोह, सरौर, परसदा, दमसेहडा के पास सड़कों पर गढे पड़े हैं जिससे अब तक सैंकड़ो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है और कई बार सड़क वाधित होती रहती है और अब बरसात शुरू होने पर दिक्कतें और ज़्यादा बढ़ जाएंगी। कंपनी ने कलोट-रखोह, टटीह,सरौर और गासियां खड्ड-पाड़छु में अवैध रूप में खड्ड में मलवा डाल कर डंम्पिंग कर दी है जिससे धर्मपुर कस्वे को भी बरसात में नुकसान होगा। लेक़िन कम्पनी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसी प्रकार अवैध बलास्टिंग, खनन और प्रदूषण नियंत्रण के मापदंडों की उलंघन्ना की जा रही है।सारा निर्माण कार्य बहुत ही घटिया किस्म का किया गया है और मौर्थ विभाग तथा क्वालटी चैक करने वाली कम्पनी भी मूक दर्शक बने हुए हैं। यहीं नहीं प्रशासन भी इनके आगे असहाय है और कम्पनी मनमाने तरीके से काम कर रही है जिसके चलते अब उनके खिलाफ हिमाचल किसान सभा व अन्य संगठन पिछले एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और अब एफआईआर दर्ज करवा दी गई है ताकि जनता को राहत मिल सके। शिकायत दर्ज करवाने वालों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत एफआईआर दर्ज करके कर्यावाई शुरू करने की मांग उठाई है और अगर इसमें कोई ढील अपनायी गयी तो किसान सभा व अन्य संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।










