
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गांव गुसू में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू डालने के प्रयास शुरू किए।

फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी तरह की जानमाल की हानि की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और राहत कार्य प्राथमिकता पर चलाया जा रहा है।












