Thursday, October 22, 2026
Home Himachal विनोद शर्मा चुने गए प्रेस क्लब बमसन के अध्यक्ष, संजीव बने महासचिव

विनोद शर्मा चुने गए प्रेस क्लब बमसन के अध्यक्ष, संजीव बने महासचिव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आवाह देवी, टौणी देवी क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक समीरपुर रेस्टहाउस में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर ने की जबकि महासचिव सुरेंद्र  कटोच, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम ढटवालिया एवं कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार, पवन कुमार  विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस क्लब बमसन के चुनाव एवं गठन की चर्चा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रेस क्लब बमसन का पंजीकरण शीघ्र किया जाए। इस मौके पर चुनाव अधिकारी पत्रकार रजनीश शर्मा की देखरेख में  पत्रकारों द्वारा पत्रकार विनोद शर्मा को अध्यक्ष और पत्रकार संजीव को महासचिव चुना गया। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि सदस्यों की सहमति के साथ ही कार्यकारिणी का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा और पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। बैठक में प्रेस क्लब हमीरपुर द्वारा रजत जयंती समारोह के लिए दिए गए निमंत्रण को भी स्वीकृति दी गई। विनोद शर्मा  ने कहा कि प्रेस क्लब बमसन इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना पूर्ण सहयोग देगा।

Advertisements

बैठक में पत्रकार दीक्षा ठाकुर, अश्वनी गथानिया,सुभाष राज, हाकम चंद पठानिया, बलवीर सिंह इत्यादि मौजूद रहे। पूर्व सीएम धूमल ने प्रेस क्लब हमीरपुर और प्रेस क्लब बमसन के गठन पर जताई प्रसन्नता पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मीडिया समाज, सरकार और प्रशासन  सजग करने में आज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को प्रोफेसर धूमल से मिलने समीरपुर में प्रेस क्लब हमीरपुर और प्रेस क्लब बमसन के पदाधिकारी और पत्रकार पहुंचे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर, महासचिव सुरेंद्र कटोच, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रेस क्लब बमसन के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद शर्मा, महासचिव संजीव चौहान को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here