Friday, October 23, 2026
Home Himachal बजट संगोष्ठी पर हमीरपुर में विशेष चर्चा करेंगी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी:...

बजट संगोष्ठी पर हमीरपुर में विशेष चर्चा करेंगी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी: राकेश ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कल, यानी शनिवार को, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी हमीरपुर के बसंत रिजॉर्ट में बजट संगोष्ठी पर विशेष चर्चा करेंगी। यह चर्चा भाजपा के प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी। इसके अलावा, इंदु गोस्वामी 1:00 बजे अनु में स्थित अंश होटल में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी। राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में सभी वर्गों को विशेष महत्व दिया है और इस बजट के जरिए विकसित भारत के सपने को 2047 तक पूरा करने का प्रावधान किया गया है।

Advertisements

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य किए हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसमें  प्रबुद्धजनों और मीडिया के माध्यम से बजट पर विशेष चर्चा कर लोगों तक बजट की जानकारियां प्रदान की जा रही है । 2047 तक विकसित भारत को बनाने के लिए इस बजट में गरीब मध्यम वर्ग युवा महिला सभी के लिए प्रावधान किए गए हैं, उसी को लेकर हमीरपुर में इस पर कल विशेष कार्यक्रम व प्रेस वार्ता रखी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here