
छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के परतापुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के जहर निगलने का मामला सामने आया है। इस दौरान 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बैरागी उम्र 11 वर्ष दीप्ती बैरागी उम्र 7 वर्ष देवराज बैरागी 5 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी देते पड़ोसी इंद्रजीत बैरागी ने बताया कि उसे पड़ोस से जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी और जब वह वहां पर पहुंचा तो उसने देखा कि सभी लोगों ने कोई जहरीली चीज़ निगल ली है और उसने सभी को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवाया।

जहां डाकटरों ने बच्चों को मृतक एलान कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति पत्नी का इलाज़ चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांंच शुरू कर दी है।












