Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir किश्तवाड़ में 70 से अधिक घर जलकर हुए खाक

किश्तवाड़ में 70 से अधिक घर जलकर हुए खाक

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 70 से अधिक घर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुदूर मारवाह इलाके में लगी भीषण आग में 70 से अधिक आवासीय घर जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि आग एक रिहायशी घर से शुरू हुई और जल्दी ही आस-पास के सभी घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं सुदूर मारवाह इलाके तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों का प्रयोग किया। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here