कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज होशियापुर में

33771_102287019839274_100001739288700_16260_3719275_nहोशियारपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह 31 मार्च दिन वीरवार को होशियारपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ररूबरू होंगे तथा आगामी विधानसभा चुनावों संबंधी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह 31 मार्च को सुबह 10 बजे होटल अंबर पहुंच रहे हैं। यहां पर वे कांग्रेस की मजबूती और मिशन-2017 की सफलता संबंधी कांग्रेसी पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की जनता में भी प्रदेश में सुधार की नई किरण की आस पैदा हुई है तथा कैप्टन साहिब जनता पर हो रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने का ठान चुके हैं। इसी के तहत उनके द्वारा प्रदेश भर में भ्रमण करके पदाधिकारियों को चुनाव में सफलता पाने संबंधी टिप्स देते हुए रणनीति तय करने में लगे हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here