Wednesday, October 14, 2026
Home Latest फगवाड़ा के सर्वपक्षीय विकास को दी जाएगी प्राथमिकता: डा. राज कुमार

फगवाड़ा के सर्वपक्षीय विकास को दी जाएगी प्राथमिकता: डा. राज कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप डोगरा। फगवाड़ा जोकि नैशनल लाई-वे पर पड़ता एक महत्पूर्ण हलका है और इसका जितना विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ, इसके लिए फगवाड़ा का चहुमुखी विकास को तरजीह दिया जाएगा। इस लिए फगवाड़ा में नए प्रोजैक्ट लगाना और इसके अन्य विकास के लिए कार्य किया जाना बहुत जरुरी है, जोकि हर सूरत में किया जाएगा। यह आश्वासन विश्वास लोकसभा हल्का होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार ने फगवाड़ा के गोबिंदपुर में बैठक को संबोधित करते हुए इलाका निवासियों को दिया।

Advertisements

इस मौके पर डा. राज कुमार ने कहा कि लोसभा हल्का होशियारपुर में पड़ता फगवाड़ाजोकि जिला कपूरथला का हिस्सा है होशियारपुर की सीमा के साथ लगता एक महत्वपूर्ण हल्का है। इसलिए होशियारपुर के साथ-साथ इसका विकास करवाना मेरी पहली कोशिशों में रहेगा। डा. राज कुमार ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने तथा केन्द्र की मोदी सरकार ने पंजाब के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तथा न ही भाजपा के सांसद ने फगवाड़ व अन्य हल्कों के विकास के लिए कोई काम किया। जिस कारण यह हल्के आज भी विकास से वंचित हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि वह कांग्रेस के हाथ मजबूत करें ताकि हल्के के विकास का नया इतिहास लिखा जा सके। इस अवसर पर जोगिंदर मान, रानी सोढी तथा हरजीत सिंह परमार ने इलाका निवासियों को अपील की कि कांग्रेस पार्टी ने डा. राज जोकि ईमानदार एवं साफ शख्शियत के मालिक हैं को उम्मीदवार बनाकर हल्के के विकास को पहले ही पक्का कर दिया है। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम डा. राज को फगवाड़ा से जिताने के लिए एक-एक वोट डा. राज के हक में डालें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here