Sunday, October 4, 2026
Home Crime ओवरलोड ट्रकों को सीज करने पर भाजपा विधायक ने SDM के जड़े...

ओवरलोड ट्रकों को सीज करने पर भाजपा विधायक ने SDM के जड़े थप्पड़

उत्तरप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और उनके समर्थकों ने नरैनी के एसडीएम अमित शुक्ला और पुलिसकर्मियों को साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।  यह घटना गिरवा क्षेत्र की खुरहंड पुलिस चौकी के पास हुई, जब एसडीएम ने अवैध मौरंग से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज किया था। इस मामले में विधायक और उनके समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए 4 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

बताया जाता है कि इन ट्रकों को छुड़वाने के लिए बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहले एसडीएम को फोन कर ट्रकों को छोड़ने का दबाव बनाया। एसडीएम के इनकार करने पर विधायक अपने समर्थकों के साथ खुरहंड चौकी पहुंच गए। वहां उनकी एसडीएम से तीखी बहसबाजी हुई, जो कुछ देर में ही झड़प में बदल गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here