Friday, October 23, 2026
Home Himachal टौणी देवी मेला शुरू, करीब अढ़ाई करोड़ की दानराशि से काष्ठ कला...

टौणी देवी मेला शुरू, करीब अढ़ाई करोड़ की दानराशि से काष्ठ कला से सुसज्जित टौणी देवी मंदिर निर्माण की घोषणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। करीब साढ़े तीन सौ वर्षों से मनाया जा रहा ऐतिहासिक टौणी देवी मेला मंगलवार को शुरू हो गया। समाजसेवी मंजीत सिंह ने टमक पर थाप  दे मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले मंजीत सिंह के टौणी देवी मंदिर में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन कुमार की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले तिलक राज बहल और विजय बहल ने उन लोगों  को याद किया जिनके योगदान से आज मंदिर भव्य रूप धारण कर चुका है। समाज सेवी मंजीत सिंह ने अपनी नेक कमाई से मंदिर कमेटी को 11  हजार रुपए की राशि विकासकार्यों के लिए दान की। विजय बहल ने ऊपरी हिमाचल की तर्ज पर माता के बने मंदिरों की तरह टौणी देवी मंदिर को भी बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि टौणी देवी माता मंदिर के विकास के लिए पहले भी दिल खोल कर दान आया है और आगे भी कोई कमी नहीं रहेगी।

Advertisements

अढ़ाई करोड़ रुपए  से काष्ठ कला से सुसज्जित होगा टौणी देवी मंदिर

इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान सरवन कुमार ने कहा कि मंदिर के विकास में रोड़े अटकाने वालों को माता रानी खुद अक्ल देगी उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल तथा वर्तमान कांग्रेस  विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने  टौणी देवी  के विकास में अपना भरपूर साथ दिया है। उन्होंने घोषणा की कि इस मंदिर  काष्ठ कला से सुसज्जित किया जाएगा जिस पर करीब अढ़ाई करोड़ रुपए खर्च आयेंगे। यह सारी धन राशि दान से एकत्रित होगी।

टौणी देवी मंदिर की सफाई करने वाली कमेटी सम्मानित

मेले के शुभारंभ अवसर पर टौणी देवी मंदिर की सफाई करने वाली कमेटी को सम्मानित किया गया। इस कमेटी में महिला शक्ति और बच्चे शामिल हैं जो निःशुल्क सेवा देते हैं। वहीं  मंदिर में  मेले के  दौरान लंगर लगाने वाले संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया। सुबह बारिश, दोपहर को मौसम साफ टौणी देवी देवी मेले में सुबह बारिश ने खलल डाला। दोपहर को मौसम साफ हो गया। इसके बाद बीच बीच में  हल्की बौछारें पड़ती रही। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने  के लिए अतिरिक्त पुलिस लगाई गई। छबीलें लगाने की परंपरा आज भी जारी टौणी देवी  मेले में पानी की  छबीलें लगाने की परंपरा आज भी जारी हैं। झनिक्कर, बारी, मेला क्षेत्र, दरकोटी , ठाना गांवों में कई लोगों ने ठंडे  पानी की छबीलें लगाई। कई जगह फ्रूट चाट के निशुल्क  स्टाल लगे देखे गए। कुल मिला कर टौणी देवी  मेला शांतिपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here