Monday, October 19, 2026
Home Himachal धौलासिद्ध प्रोजेक्ट: 687.97 करोड़ रुपये से साकार होगा धूमल का सपना

धौलासिद्ध प्रोजेक्ट: 687.97 करोड़ रुपये से साकार होगा धूमल का सपना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार से हमीरपुर के बहुप्रतीक्षित धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 687.97 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। इसे 54 माह में पूरा करने के निर्देश भी जारी हुए है। हमीरपुर से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा एवं अभय वीर लवली जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा प्रवक्ता आदर्श कांत शर्मा सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सह प्रवक्ता विशाल पठानिया इत्यादि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयत्नों से अति शीघ्र ही वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का सपना अब साकार होने जा रहा है।

Advertisements

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट हमीरपुर जिला के विकास में एवं हमीरपुर वासियों के समृद्धि शाली जीवन में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाने का सपना देखा था और उस सपने को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाए थे। इस सपने को साकार करने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र में प्रयास किये और आज केंद्र सरकार ने एसजेवीएन कम्पनी को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के 687.97 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है।

साथ-साथ केंद्र सरकार ने इस मंजूरी में यह भी कहा है कि शुरुआत के बाद 54 महीनों में यह काम पूरा होना चाहिए। मंजूर हुए पैसे में लगभग 475 करोड़ रुपये सिविल कार्य हेतु, लगभग 111 करोड़ रुपये इलेक्ट्रो मेकेनिकल कार्य के लिए व बाकी का बचा पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट व अन्य मदों के लिए है। इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा मंजूर होते ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र व समूचे हमीरपुर जि़ला में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here