Monday, October 19, 2026
Home Himachal गगरेट व्यापार मंडल ने प्रदेश प्रचार मंडल के फैसले का किया स्वागत

गगरेट व्यापार मंडल ने प्रदेश प्रचार मंडल के फैसले का किया स्वागत

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गगरेट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद चक्रवर्ती एवं प्रवक्ता देवीलाल ने संयुक्त रूप से हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान सुमेश शर्मा ने बुधवार 19 मई को सभी दुकानें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक खोलने के निर्णय का स्वागत किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों के चलते आज पूरे प्रदेश के व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। यदि सरकार ने जल्द से जल्द फैसला नहीं लिया तो वह दिन दूर नहीं जब व्यापारियों को आत्महत्या तक करने को विवश होना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुमेश शर्मा के फैसले को सही ठहराते कहा कि यदि व्यापारियों के हक के लिए हमें कोई कदम उठाना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here