
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चैंपियन क्रिकेट लीग द्वारा सीजन-1 टूर्नामैंट सी एडं बी क्रिकेट ग्राउंड डगाणा, होशियारपुर में करवाया गया। इस मौके पर टूर्नामैंट शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब हरियाना व स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब होशियारपुर के बीच खेला गया। टूर्नामैंट दौरान शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब हरियाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए तथा इसके जबाव में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब 164 रन ही बना पाई। इसी तरह शहीद उधम सिंह हरियाना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया।

इस मौके पर गौरव शर्मा व मितेश बांसल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर खिलाड़ियों से परिचय किया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि प्रबंधकों की तरफ से बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे युवाओं में खेलने के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा वे नशे से बचे रहेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक सदस्य मनीष दुग्गल, हितेश बांसल, नवतेज सिंह, अंकुश वशिष्ट, रणजीत सहोता, पिंकू शर्मा आद मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यातिथियों व प्रबंधकों ने विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता टीम को 7100 व ट्राफियों के साथ सम्मानित किया।
इस अवसर पर मैन आफ दी सीरिज को 1500, बैस्ट गेंदबाजी को 1100 व बैस्ट बल्लेबाजी को 1100 रुपए से सम्मानित किया। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, हरजीत सिंह, विजय गट्टा, तिलक राज, दीपक राहुल, संजय, मोना, इमैपयर चंद्र शेखर ने सहयोग दिया।












