Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur हरमनदीप के 124 रन की बदौलत होशियारपुर ने नवांशहर को 112 रन...

हरमनदीप के 124 रन की बदौलत होशियारपुर ने नवांशहर को 112 रन से हराया: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लड़कों की अंडर-19 एक दिवसीय अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर की टीम ने कप्तान हरमनदीप के लगातार दूसरे शतक 124 रन तथा उपकप्तान आर्यन की 3 विकेट की बदौलत जिला नवांशहर टीम को 112 रन से हराया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश वाधित 44-44 ओवरों के खेले गए इस मैच में 270 रन बनाए। जिसमें कप्तान हरमनदीप ने टूर्नामैंट का लगातार दूसरा शतक लगाते हुए शानदार 124 रन, एशवीर ने 72 व कृष्ण वालिया ने 31 रन का योगदान दिया। नवांशहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिरेन चौधरी, सागर चौहान, कुश कुमार गुप्ता व काविश उप्पल ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisements

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवांशहर की टीम उपकप्तान आर्यन अरोड़ा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत  40.4 ओवरों में 158 रन पर ही सिमट गई। जिसमें अमाव श्रीवास्तव ने 46 व काविश उप्पल ने 40 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए होशियारपुर की टीम के असीसजोत सिंह ने 5 विकेट, उपकप्तान आर्यन अरोड़ा ने 3 तथा मनवीर सिंह हीर व एशवीर ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। इस तरह होशियारपुर की टीम ने 4 अंक अर्जित किए। इस मौके डा. रमन घई ने टीम को बधाई देते हुए इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ने रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की तरफ से टीम को बधाई दी। टीम की इस जीत पर जिला सीनियर कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी व जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका व दिनेश शर्मा ने टीम को बधाई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here