Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh आम आदमी पार्टी ने पंजाब के पांच विधानसभा के लिए हलका इंचार्जों...

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के पांच विधानसभा के लिए हलका इंचार्जों की नियुक्ति की

The Stellar News Logo

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पंजाब में अपने संगठन का विस्तार करते हुए पांच विधानसभा हलकों में इंचार्जों की नियुक्ति की है। आदमपुर विधानसभा के लिए पवन कुमार टीनू को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वर्तमान में पवन टीनू आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। उन्हें हाल ही में सरकार की तरफ से पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन भी बनाया गया था। वह 2012 से 2022 तक दो बार विधायक भी रहे हैं एवं 2014 और 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं फगवाड़ा विधानसभा में हरजी मान (हरनूर सिंह मान) को हलका इंचार्ज लगाया गया है। हरजी मान पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के पुत्र और भारत के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के नाती हैं।‌ वर्तमान में वह पार्टी के प्रवक्ता हैं। राजा सांसी विधानसभा के लिए सोनिया मान की हलका इंचार्ज के रूप में नियुक्ति की गई है। सोनिया मान कीर्ति किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी और पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हैं। उनके पिता की दिल्ली किसान आंदोलन में अहम भूमिका रही थी। समाजसेवा के क्षेत्र में भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। कपूरथला विधानसभा में एडवोकेट करमवीर चांदी को हलका इंचार्ज लगाया गया है। वह पिछले 15 वर्षों से कपूरथला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकील हैं। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य भी हैं एवं राइस मिल एसोसिएशन कपूरथला के सचिव हैं। बठिंडा ग्रामीण से जसविंदर सिंह शिंदा को हलका इंचार्ज की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Advertisements

शिंदा 2019 से आम आदमी पार्टी में है एवं वर्तमान में पार्टी के स्पोर्ट्स विंग के राज्य सचिव हैं। वह बठिंडा जिले के फुटबॉल एसोशिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी की संगठनात्मक दक्षता बढ़ेगी और पूरे पंजाब में पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी सभी बधाई देते हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के लिए से करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि संगठन विस्तार का हमारा मकसद हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना है एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। सभी 117 विधानसभा के लिए हल्का संगठन इंचार्जों भी की नियुक्ति पांच विधानसभा के लिए हल्का इंचार्जों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा के लिए हल्का संगठन इंचार्जों भी की भी नियुक्ति की है। हलका संगठन इंचार्ज का काम हर विधानसभा में संगठन को मजबूत करना एवं पार्टी के संगठनात्मक ढ़ाचे को हर गांव और हर वार्ड स्तर तक विस्तार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here