Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़, 7 लोगों की मौत, कई...

हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़, 7 लोगों की मौत, कई लापता

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल में पांच जगह बादल फटने से बाढ़ आ गई है। जिसमें अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। धर्मशाला और कुल्लू में छह लोग अभी भी लापता हैं। धर्मशाला के खनियारा में मनूणी खड्ड में बहे एक और श्रमिक का शव सुबह बरामद हुआ है। दो अभी भी लापता हैं। गुरुवार को यहां तीन शव बरामद हुए थे। मौसम के कहर के बीच पहाड़ी में चढ़ गए एक युवक को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Advertisements

कुल्लू और धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की टीमें और स्थानीय लोग लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमारा लक्ष्य आज लापता श्रमिकों का पता लगाना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 50 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। होमगार्ड की एक टीम भी यहां पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here