Sunday, October 11, 2026
Home Himachal सुक्खू सरकार संवेदनहीन, अपने बोझ से खुद ही गिर जाएगी: राजेंद्र राणा

सुक्खू सरकार संवेदनहीन, अपने बोझ से खुद ही गिर जाएगी: राजेंद्र राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने बुधवार को हमीरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम सुक्खू पर करारा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू के हाल ही में हुए हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान  लोग उनसे मिलने  का इंतजार करते रहे और सीएम टुअर  प्रोग्राम को छोड़ एक रेस्ट हाउस में सोए रहे। उन्होंने कहा कि इससे संवेदनहीन मुख्यमंत्री उन्होंने अभी तक नहीं देखे जो लोगों से मिलने से बचते हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार ने डेढ़ साल में 35 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि मित्रों की सरकार में केवल मित्र खुश है और आम आदमी , कर्मचारी , पेंशनर परेशान है। चुनावों के दौरान सीएम पर घोटालों और भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए गए थे, उनके जवाब आज तक नही मिले।

Advertisements

राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्हें पूर्व में वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल  और जय राम ठाकुर जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला जो हमेशा जनता के दुखदर्द को समझते थे। राणा ने  कहा कि सुक्खू सरकार का गठन गलत मुहूर्त में हुआ है इसी लिए सरकार कर्जे में और प्रदेश आपदाओं से घिरा हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक आशीष शर्मा ,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, अंकुशदत्त शर्मा , विकास शर्मा और प्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here