Wednesday, October 28, 2026
Home Latest खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच, खाद्य एवं पेय पदार्थों के 7...

खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच, खाद्य एवं पेय पदार्थों के 7 नमूने किए गए एकत्रित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की कड़ी के तहत खाद्य सुरक्षा टीम जालंधर ने कमिश्नर खाद्य एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन दिलराज सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के 7 नमूने एकत्रित किए। सहायक कमिश्नर खाद्य डा. हरजोत पाल सिंह की देख-रेख में खाद्य टीम ने मिट्ठू बस्ती और बस्ती शेख रोड क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 7 नमूने आगे की जांच के लिए एकत्रित किए गए, जिनमें खाद्य तेल, घी, चायपत्ती, कद्दू आदि शामिल है।

Advertisements

इस दौरान टीम ने खाद्य विक्रेताओं को उनकी वार्षिक आय के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त करने के बारे में भी जागरूक किया। सहायक कमिश्नर ने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here