
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवादार समिति के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने पुलिस को एक शिकायत दी है। उन्होंने उसमें बताया कि उनका पर्स कहीं गुम हो गया है। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, कुछ रुपये तथा अन्य जरुरी कागजात थे।

उन्होंने पुलिस को इस संबंधी शिकायत देते हुए पर्स की तलाश करने की अपील के साथ-साथ आम लोगों से भी अपील की कि अगर किसी को उनका पर्स मिले तो वह उनके नंबर 7009286636 पर संपर्क करे।












