
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां के हाजीपुर की कॉपरेटिव बैंक में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी देते राहगीर ने बताया कि उसने देखा कि बैंक से धुआं निकल रहा है और उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी आसपास के लोगों ने तुरंत बैंक के डायरेक्टर को फोन किया और घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी देते बैंक मैनेजर ने बताया कि आग लगने से बैंक के जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है।












