
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम कमिशनर डा. अमनदीप कौर का तबादला किए जाने उपरांत उनके स्थान पर ज्योति बाला मट्टू ने एक बार फिर से यहां का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले भी वह यहां कार्यरत रह चुकी हैं।

इस मौके पर द स्टैलर न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत में मैडम मट्टू ने कहा कि संत नगरी से प्रसिद्ध होशियारपुर अन्य शहरों से बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक है। क्योंकि, यहां से होकर ही माता चिंतपूर्णी, माता नयना देवी जी, बाबा बालक नाथ जी के साथ-साथ श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालु यहीं से होकर गुजरते हैं और हमें उनके स्वागत का सौभाग्य मिलता है। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह पहले भी यहां कार्य कर चुकी हैं तो वह शहर एवं मुलाजिमों की मांगों एवं समस्याओं को भलीभांति जानती हैं। जिनके हल के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
मैडम मट्टू ने कहा कि यह भी अच्छी बात है कि हमारे स्थानीय निकाय मंत्री होशियारपुर से हैं और उनके मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर प्रयास करते हुए होशियारपुर को विकसित शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।











