Saturday, October 24, 2026
Home Latest पटाखा निर्माण फैक्ट्री में लगी आग, 2 महिलाओं समेत 5 श्रमिकों की...

पटाखा निर्माण फैक्ट्री में लगी आग, 2 महिलाओं समेत 5 श्रमिकों की मौत

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत करीब 5 श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस भीषण आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री से निकला धुआं और पटाखों के फटने की आवाज दूर तक सुनाई दी। पुलिस, दमकल और बचाव सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here