
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। जब से आप पार्टी की सरकार आई है तीन साल से श्री भगवंत मान ने पंजाब की कमान संभाली है। एक बार भी ऐसा अवसर नहीं आया जब अमृतसर की चारदीवारी के अंदर बसे असली अमृतसर की हालत देखने के लिए आए हों। न तो इन्हें शहीदी स्मारकों की चिंता है, न शहर की साफ सफाई की, न बिजली व्यवस्था की और स्मार्ट सिटी के नाम पर जिसे 24 घंटे सातों दिन शुद्ध पानी मिलेगा कहकर बड़ा प्रचार किया जा रहा है हमारे शहर के अंदर तो चौबीस घंटे पानी मिलना तो दूर जितना पानी मिल रहा है उसमें से भी बहुत से क्षेत्रों में सीवरेज का गंदा पानी मिला। बिजली की तारें लटकती हैं, अरबों रुपया कागजों में स्मार्ट सिटी के नाम पर खर्च किया जा रहा है।

एक बार भगवंत मान और उनकी सरकार यह तो बता दे कि अमृतसर सिटी है कौनसा। क्या वे नए नए अमीरों के मोहल्ले जो पिछले दस बीस साल में बसे हैं या वह अमृतसर जो सैकड़ों, हजारों वर्षों से देश का प्रमुख शहर रहा है, विदेशी आक्रामकणकारियों से लोहा लेता रहा। मेरी जानकारी के अनुसार पांच जुलाई को मुख्यमंत्री अमृतसर आ रहे हैं। वह अमृतसर आएं केवल कंपनी बाग का चक्कर लगाकर न चले जाएं। अगर वे अमृतसर के आ रहे हैं तो, अगर अमीरों के मोहल्ले के लिए आ रहे हैं तो घोषणा कर दें कि असली अमृतसर शहर से उनका कोई रिश्ता नहीं। अफसोस यह है कि इन क्षेत्रों के विधायक भी अपने शहर के लिए एक शब्द बोलने को तैयार नहीं।












