Saturday, October 24, 2026
Home Latest पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध: कुलतार संधवा

पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध: कुलतार संधवा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित कर राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए  वचनबद्ध है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, जालंधर सुधार ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट निगम लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ मॉडल टाउन में एक दांतों के क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री संधवा ने कहा कि पंजाब सरकार के गंभीर प्रयासों के कारण राज्य में बड़ी संख्या में उद्योग अपना कारोबार शुरू कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में उद्योग-हितैषी माहौल स्थापित करने के लिए कई पहल शुरू की है, जो राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के खात्मे के लिए शुरू किया गया ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान इस बुराई को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन अनेक पहलों से न केवल राज्य समृद्ध हो रहा है, बल्कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण भी सुनिश्चित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here