Saturday, October 24, 2026
Home Latest त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में बीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्य चुनाव...

त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में बीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्य चुनाव अधिकारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब सचिव सिंह बल्ल ने बी.एल.ओ को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपनी जिम्मेदारी पूर्ण समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया। श्री बल्ल आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड, जालंधर में बीएलओ को उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों के बारे में दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में बीएलओ द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य की सराहना की। उन्होंने बी.एल.ओ. को भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जालंधर छावनी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात सभी बीएलओ को 5 बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 9 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-कम-मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 37-जालंधर छावनी अमनपाल सिंह ने सभी बीएलओ को मतदाता सूचियों के संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर अन्यों के अलावा जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज मनिंदरपाल सिंह, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो रमनदीप कौर और सभी बी.एल.ओ भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here