
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संजीवनी शरणम् के संस्थापक दिवस के अवसर पर ‘मिस्टिक म्यूजिक मॉर्निंग’ का भव्य आयोजन किया गया। शरणमाईट्स के साथ संजीवनी रेकी हीलर्स एवं अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों ने लोटस हॉल में आयोजित भव्य उत्सव के दौरान श्रीमती मित्तल को शुभ कामनाएं भेंट की। काबिल ए जिक्र है कि प्रत्येक वर्ष प्रमुख आध्यात्मिक मार्गदर्शक, दूरदर्शी एवं सोशल एक्टिविस्ट श्रीमती संगीता मित्तल जी के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए संजीवनी शरणम् का संस्थापक दिवस मनाया जाता है। सोनालीका उद्योग समूह के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल की उपस्थिति ने इस दिवस को और भी आकर्षक बना दिया। समारोह के दौरान मित्तल परिवार की बड़ी बेटी सुप्रसिद्ध साउंड हीलर सागरिका मित्तल ने इस मौके पर कहा कि श्रीमती मित्तल द्वारा जो सामाजिक कल्याण कार्यों के जरिए खुशियां बिखेरने का सामर्थ्य ईश्वर ने उन्हें दिया है।

उस पर सभी को बेहद गर्व है और ईश्वर की इस कृपा के लिए अत्यंत शुक्रगुजार हैं। उस पर जब वह शरणम् के सदस्यों का , रेकी हीलर्स और अमृतम रेटरेटियन्स का प्यार श्रीमती मित्तल के प्रीति देखती हैं तो समस्त सोनालीका परिवार स्वयं को इसके लिए बेहद सौभाग्यशाली मानता है. सोनालीका समूह के निदेशक सुशांत सागर मित्तल -श्रीमती आकांक्षा मित्तल, डॉक्टर गीतिका मित्तल के अलावा मित्तल परिवार के करीबी पारिवारिक सदस्य एवं मित्रगण इस ऊर्जावान उत्सव की शोभा बने। आरआरएम आरआरएम फिजियोथेरेपी सेंटर और आरआरएम ऑटिज़्म सेंटर के स्टाफ ने भी श्रीमती मित्तल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
समारोह में अमृतसर का प्रसिद्ध म्यूजिक एंड सिंगिंग अनुज -मीनू बैंड ग्रुप ने पुराने बॉलीवुड सांग्स के माध्यम से माहौल को रंगीन बना दिया। गायन के दौरान ही केक काटने की रस्म भी अदा की गई। श्रीमती मित्तल ने शुभकामनाओं से भरी इस आनंददायक दिवस के लिए सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों के पैकेट्स भी भेंट किये गए जिसका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया।












