Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur अकाली दल के शहरी जिला प्रधान नियुक्त होने पर लाली बाजवा का...

अकाली दल के शहरी जिला प्रधान नियुक्त होने पर लाली बाजवा का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूरे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा नए जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर से सरदार जतिंदर सिंह लाली बाजवा पर भरोसा जताते हुए उन्हें होशियारपुर जिले का शहरी जिला प्रधान नियुक्त किया है।

Advertisements

इस नियुक्ति के उपरांत एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज की अगुवाई में लाली बाजवा का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही लाली बाजवा को पार्टी की प्रतिष्ठित वर्किंग कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया था।

इस अवसर पर एडवोकेट भारद्वाज ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और पार्टी हाईकमान का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पार्टी की भविष्य की नीति और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है।

वहीं, सतपाल सिंह भुल्लाणा, अमरजीत सिंह, रियार और अन्य टकसाली अकाली नेताओं ने भी लाली बाजवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को चढ़दी कला (उत्कर्ष) की ओर ले जाने के लिए दिन-रात मेहनत करने का ऐलान किया।

लाली बाजवा ने पार्टी अध्यक्ष और समस्त हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला प्रधान के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी को और अधिक प्रगति की ओर लेकर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here