
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर आवाहदेवी सड़क पर स्थित गरने के गलू में करीब 50 वर्ष पूर्व बना शिव मंदिर गिरने के कगार पर है। मंदिर को बचाने के लिए पन्याला और भरनांग के निवासियों ने कई प्रार्थना पत्र प्रशासन और स्थानीय विधायक को लिखे लेकिन डंगा लगाने हेतु कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

आपको बता दें कि गरने के गलू से पनियाला सड़क में हुए विवाद के बाद नई एलाइनमेंट से इस सड़क को एन एच 03 से जोड़ना पड़ा। इस दौरान जमीन के कटाव से यहां भूमि कटाव हुआ और मंदिर के पास लहासा गिर गया।
दिले राम पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव पनियाला का कहना है कि इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है और सावन माह में यहां लोगों की भीड़ जुटी रहती है। यूं भी समय समय पर यहां भंडारा होता है। मंदिर के की गई खुदाई से मंदिर को नुकसान पहुंचा है। मंदिर की सुरक्षा के लिए यहां शीघ्र डंगा लगाया गया।












