Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur धोबीघाट से आदमवाल मार्ग पर काजवे के इर्द-गिर्द उगे सरकंडों से राहगीरों...

धोबीघाट से आदमवाल मार्ग पर काजवे के इर्द-गिर्द उगे सरकंडों से राहगीरों पर खतरे के बादल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के धोबीघाट चौक से आदमवाल की तरफ जाते मार्ग पर चोअ में बने काजवे के इर्द-गिर्द सरकंडों (नड़े) के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि इनके कारण ऊपर की तरफ से चोअ का वीजन पूरी तरह से साफ न होने के कारण बरसात के चलते ऊपर से आने वाले पानी के बहाव का पता ही नहीं चलता। जिसके कारण वहां से गुजरने वाले कब पानी की चपेट में आ जाएं कहा नहीं जा सकता।

Advertisements

अगर आप भी वहां से गुजरते हैं तो बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि अगर शहर व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही हो या हुई हो तो यहां से पूरी एहतियात के साथ गुजरें। क्योंकि, आपकी लापरवाही आपको पानी के तेज बहाव में फंसा सकती है।

सफाई के अभाव के कारण लोगों की जान खतरे में है और संबंधित विभाग एवं प्रशासन की तरफ से अभी तक सफाई का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। लोगों ने जिलाधीश से मांग की कि उक्त काजवे के आसपास कम से कम 100 मीटर तक सफाई करवाई जाए ताकि पानी के बहाव का पता चल सके और किसी की भी जान खतरे में न पड़े। दूसरी तरफ श्री राम लीला मैदान के समीप बने काजवे के समीप सरकंडों की सफाई किए जाने के चलते पता चल जाता है कि बारिश के कारण पानी आ रहा है और उसका कितना बहाव है। जिससे लोग सावधानीपूर्वक वहां से गुजर जाते हैं। लेकिन काजवे की दुर्दशा के चलते राहगीरों को वहां से गुजरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह काजवे भी रिपेयर या पुनः बनाए जाने के लिए सरकार व प्रशासन की दया दृष्टि का इंतजार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here