Monday, October 26, 2026
Home Latest केन्द्रीय विद्यालय की 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) दूसरे दिन भी...

केन्द्रीय विद्यालय की 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) दूसरे दिन भी जारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आयोजित 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) के प्रथम चरण का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों और शानदार खेल प्रदर्शन का गवाह बना। देशभर के 25 संभागों की बालिकाओं ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisements

  हैंडबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग में  हैदराबाद,गुरुग्राम और दिल्ली संभाग  ने अपने अपने मुकाबले जीतकर अपनी टीम को अगले दौर में पहुँचाया | हैंडबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में  हैदराबाद,आगरा, जयपुर, रायपुर, पटना,बैंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए अपने प्रथम मुकाबले में जीत का स्वाद चखा |अतः इसी वर्ग के एक अति रोमांचक मुकाबले में देहरादून और भोपाल संभाग का मैच ड्रा रहा | वॉलीबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग में  मुकाबलों में दर्शकों को कई रोमांचक पल देखने को मिले, इन मुकाबलों में लखनऊ, बैंगलुरु,भुवनेश्वर, चेन्नई और हैदराबाद संभाग ने अपने – अपने मैच जीते | वॉलीबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में हैदराबाद,पटना,एर्नाकुलम,चेन्नई, बैंगलुरु,भोपाल,जम्मू,देहरादून और आगरा संभाग की टीमों ने अपने प्रथम मुकाबलों में जीत दर्ज की |

   भारत के परंपरागत खेल खो-खो में भी खिलाड़ियों ने अपनी स्फूर्ति और कौशल का परिचय  दिया खो –खो  की अंडर-14 बालिका वर्ग प्रतियोगिताओ में एर्नाकुलम,भोपाल,पटना,चेन्नई,देहरादून ,जयपुर ,कोलकाता लखनऊ और जबलपुर ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की | वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग प्रतियोगिताओ में हैदराबाद ने अपना प्रथम मुकाबला जीता | इन प्रतियोगिता के आयोजकों ने पहले चरण के लीग मुकाबलों की सराहना की और आगामी दिनों में और भी रोचक मुकाबलों की उम्मीद जताई ।

  श्री पी.सी. तिवाड़ी, सहायक आयुक्त, चंडीगढ़ संभाग, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की निगरानी की और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया। श्री करमबीर सिंह, प्राचार्य, के.वी. नंबर 1 पठानकोट ने खेलों की व्यवस्था और गतिविधियों का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here