Monday, October 26, 2026
Home Latest विधायकों का कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा देना जनता के साथ धोखाः...

विधायकों का कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा देना जनता के साथ धोखाः लक्ष्मीकांता चावला 

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। हर राजनीतिक दल में, सरकारों में कुछ ऐसे विधायक सांसद रहते हैं जिनका जब राजनीति से मन भर जाता है या उनकी इच्छाएं पूरी नहीं होतीं तो वे झटपट इस्तीफा दे देते हैं। कभी पार्टी से कभी विधायक पद से और यह कह देना जैसा अभी अनमोन मान ने कहा है कि राजनीति से उनका मन भर गया है। ऐसे त्यागपत्र देने वाले विधायकों को यह याद रखना चाहिए कि जनता ने उनको पांच वर्ष की ड्यूटी दी है। पांच वर्ष जनता की सेवा करना। इनका प्राथमिक कर्तव्य है।

Advertisements

कर्तव्य को छोड़कर इस तरह पलायन करना जनता के साथ अन्याय है और जो विधायक या सांसद इस तरह इस्तीफा देते हैं वे जानते हैं कि उन्हें जो पेंशन मिलनी है विधायक के नाते वह तो मिल ही जाएगी अन्य सभी लाभ भी। पंजाब सरकार और भारत सरकार को यह काूनन बनाना चाहिए कि जो सांसद और विधायक अपना पांच वर्ष का समय पूरा नहीं करते उन्हें उन सभी लाभों से वंचित किया जाए जो उन्हें पांच वर्ष बीतने के बाद भी मिलते रहते हैं। अगर सरकारी कर्मचारी को पेंशन पाने के लिए- वैसे सरकारों ने तो अब पेंशन ही बंद कर दी-पूरा समय नौकरी करनी पड़ती है। उसी प्रकार विधायकों को भी पांच वर्ष का समय पूरा करना चाहिए, जो इनकी ड्यूटी है जनता के लिए भी सरकार के लिए भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here