Tuesday, October 20, 2026
Home Crime विशाल लुथरा और गुरप्रीत बाइज्जत बरी, आरोपों को साबित नहीं कर पाया...

विशाल लुथरा और गुरप्रीत बाइज्जत बरी, आरोपों को साबित नहीं कर पाया शिकायत पक्ष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज्युडीशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास महक सभ्रवाल की अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा आरोप साबित न कर पाने की सूरत में आरोपी विशाल लुथरा और गुरप्रीत सिंह को बाइज्जत बरी करने के आदेश जारी किए हैं।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए एडवोकेट राघव शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उनके क्लाइंट पर छेड़छाड़ करने एवं अन्य आरोप लगाए थे। लेकिन वह उन्हें साबित नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट बेकसूर थे और उन्होंने इस बात को माननीय अदालत में साबित किया। सभी पहलुओं को मद्देनज़र रखते हुए अदालत ने उनके क्लाइंट को बाइज्जत बरी कर दिया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here